BA Semester-5 Paper-1 Fine Arts - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2803
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- प्रागैतिहासिक कला की प्रविधि एवं विशेषताएँ बताइए।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. प्रागैतिहासिक कला की प्रविधि बताइए।
2. प्रागैतिहासिक कला की क्या विशेषताएँ थीं?

उत्तर-

प्रागैतिहासिक चित्रकला की प्रविधि

आदि मानव प्रकृति के साथ ही रहता था। जो कुछ भी उसे अपने आसपास मिला उसी का प्रयोग उसने किया। रहने के लिए प्राकृतिक गुफाएँ ही उसका सुन्दरतम निवास था। बहती हुई नदियाँ ही उसके लिए पानी प्रदान करती थीं। जब अपने भावों को व्यक्त करने की इच्छा उसके मन में उठी तो उसने प्रकृति प्रदत्त खनिज पदार्थ गेरू, रामरज, कोयला तथा खड़िया आदि को ही रेखांकन और चित्रण का माध्यम बनाया। पत्थर की चट्टानें ही उसका चित्रतल था। खड़ी पड़ी, तिरछी तथा आयताकार रेखाओं से उसने मानवाकृतियाँ बनाने का प्रयास किया।

त्रिभुज, आयत, वृत्त तथा षटकोण आदि ज्यामितिक आकार भी उसने बनाये। अधिकतर चित्र रेखाओं द्वारा ही बनाये हैं। कहीं-कहीं क्षेपांकन (Stencil) पद्धति का प्रयोग भी मिलता है। कहीं-कहीं ऐसी आकृति के पत्थर मिले हैं जिनसे ज्ञात होता है कि उनका प्रयोग सिल की तरह पीसने के लिए किया गया था।

चित्रों में अधिकतर लाल, पीला, काला, व सफेद रंग ही प्रयुक्त हुआ है। रंगों को पशुओं की चर्बी में मिलाकर लगाया जाता है। भीमबेटका की गुफाओं में प्रागैतिहासिक कला चरम परणिति पर पहुँची प्रतीत होती है, क्योंकि वहाँ पर गुफाओं की छतों तथा दीवारों पर जो चित्र मिले हैं उच्च स्तर के हैं तथा उनमें रंगों का भी सुन्दर प्रयोग है।

तूलिका के लिए आदि मानव ने किसी रेदार लकड़ी या बाँस का प्रयोग किया। उसके छोर को छेतकर तूलिका बनाई और इसी प्रकार अपने भावों तथा दैनिक जीवन की शिलाओं पर लिखकर आज के कला समीक्षकों को एक शोध का विषय प्रदान किया।

प्रागैतिहासिक चित्रकला की विशेषताएँ

1. प्रागैतिहासिक काल के चित्रों में हमें आदिमानव के क्रमिक विकास के दर्शन होते हैं।

2. इन चित्रों में प्रतीकात्मकता दृष्टिगोचर होती है। इन सब चित्रों की प्रेरणा आदि मानव ने प्रकृति से ही प्राप्त की थी।

3. भौतिक वस्तुओं को आध्यात्मिकता का जामा पहनाकर आदि मानव ने चित्रकला का सृजन किया।

4. चित्र कुछ विशिष्ट विषय के आधार पर ही बनाये गये हैं।

5. चित्र सूक्ष्मता से बनाये गये हैं, जैसे कि केवल चार रेखाओं से ही मानव आकृति बनाने का प्रयास किया गया है।

6. साधन अधिक न होते हुए भी आदि मानव ने अपने भावों को अभिव्यक्ति करने में सफलता प्राप्त की है।

7. रंग जो भी प्रकृति से प्राप्त हुए उन्हीं ये चित्रांकन किया है।
8. प्रागैतिहासिक काल के चित्र, लाल, पीले या सफेद रंग से ही बने हैं।

9. केवल रेखाओं द्वारा ही चित्र बने हैं तथा रेखायें भी कमी के साथ खींची गयी है और आड़ी-तिरछी रेखाओं से ही मानवाकृति बनाई गई हैं।

10. . कुछ ज्यामितिक आकृतियाँ मिलती हैं, जैसे- स्वास्तिक, वृत्त, त्रिभुज, षटकोण आदि। प्रायः ये आकृतियाँ कुछ जादू-टोने पर आधारित हैं।

11. चित्र गतिमय तथा सजीव हैं। कम रेखाओं में गति तथा भाव प्रदर्शन इनकी विशेषता है।
12. रंग बिल्कुल सपाट लगाये गये हैं किन्तु कहीं-कहीं गोलाई भी दृष्टिगोचर होती है।
13. आदिमानव ने चित्र बनाने में प्रकृति से प्रेरणा ली।
14. अधिकतर कोणीय रेखायें तथा कर्णवत् रेखाओं का ही प्रयोग किया गया है।
15. ये चित्र काफी मात्रा में जादू-टोना, टोटका आदि पर बने हैं।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- 'सिन्धु घाटी स्थापत्य' शीर्षक पर एक निबन्ध लिखिए।
  2. प्रश्न- मोहनजोदड़ो व हड़प्पा के कला नमूने विकसित कला के हैं। कैसे?
  3. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज किसने की तथा वहाँ का स्वरूप कैसा था?
  4. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की मूर्ति शिल्प कला किस प्रकार की थी?
  5. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष कहाँ-कहाँ प्राप्त हुए हैं?
  6. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता का पतन किस प्रकार हुआ?
  7. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता के चरण कितने हैं?
  8. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता का नगर विन्यास तथा कृषि कार्य कैसा था?
  9. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की अर्थव्यवस्था तथा शिल्पकला कैसी थी?
  10. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की संस्थाओं और धार्मिक विचारों पर लेख लिखिए।
  11. प्रश्न- प्राचीन भारतीय वास्तुकला का परिचय दीजिए।
  12. प्रश्न- भारत की प्रागैतिहासिक कला पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।
  13. प्रश्न- प्रागैतिहासिक कला की प्रविधि एवं विशेषताएँ बताइए।
  14. प्रश्न- बाघ की गुफाओं के चित्रों का वर्णन एवं उनकी सराहना कीजिए।
  15. प्रश्न- 'बादामी गुफा के चित्रों' के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण दीजिए।
  16. प्रश्न- प्रारम्भिक भारतीय रॉक कट गुफाएँ कहाँ मिली हैं?
  17. प्रश्न- दूसरी शताब्दी के बाद गुफाओं का निर्माण कार्य किस ओर अग्रसर हुआ?
  18. प्रश्न- बौद्ध काल की चित्रकला का परिचय दीजिए।
  19. प्रश्न- गुप्तकाल को कला का स्वर्ण काल क्यों कहा जाता है?
  20. प्रश्न- गुप्तकाल की मूर्तिकला पर एक लेख लिखिए।
  21. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के विषय में आप क्या जानते हैं?
  22. प्रश्न- गुप्तकालीन मन्दिरों में की गई कारीगरी का वर्णन कीजिए।
  23. प्रश्न- गुप्तकालीन बौद्ध मूर्तियाँ कैसी थीं?
  24. प्रश्न- गुप्तकाल का पारिवारिक जीवन कैसा था?
  25. प्रश्न- गुप्तकाल में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी?
  26. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला में किन-किन धातुओं का प्रयोग किया गया था?
  27. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के विकास पर प्रकाश डालिए।
  28. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के केन्द्र कहाँ-कहाँ स्थित हैं?
  29. प्रश्न- भारतीय प्रमुख प्राचीन मन्दिर वास्तुकला पर एक निबन्ध लिखिए।
  30. प्रश्न- भारत की प्राचीन स्थापत्य कला में मन्दिरों का क्या स्थान है?
  31. प्रश्न- प्रारम्भिक हिन्दू मन्दिर कौन-से हैं?
  32. प्रश्न- भारतीय मन्दिर वास्तुकला की प्रमुख शैलियाँ कौन-सी हैं? तथा इसके सिद्धान्त कौन-से हैं?
  33. प्रश्न- हिन्दू मन्दिर की वास्तुकला कितने प्रकार की होती है?
  34. प्रश्न- जैन धर्म से सम्बन्धित मन्दिर कहाँ-कहाँ प्राप्त हुए हैं?
  35. प्रश्न- खजुराहो के मूर्ति शिल्प के विषय में आप क्या जानते हैं?
  36. प्रश्न- भारत में जैन मन्दिर कहाँ-कहाँ मिले हैं?
  37. प्रश्न- इंडो-इस्लामिक वास्तुकला कहाँ की देन हैं? वर्णन कीजिए।
  38. प्रश्न- भारत में इस्लामी वास्तुकला के लोकप्रिय उदाहरण कौन से हैं?
  39. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक वास्तुकला की इमारतों का परिचय दीजिए।
  40. प्रश्न- इण्डो इस्लामिक वास्तुकला के उत्कृष्ट नमूने के रूप में ताजमहल की कारीगरी का वर्णन दीजिए।
  41. प्रश्न- दिल्ली सल्तनत द्वारा कौन सी शैली की विशेषताएँ पसंद की जाती थीं?
  42. प्रश्न- इंडो इस्लामिक वास्तुकला की विशेषताएँ बताइए।
  43. प्रश्न- भारत में इस्लामी वास्तुकला की विशेषताएँ बताइए।
  44. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक वास्तुकला में हमें किस-किसके उदाहरण देखने को मिलते हैं?
  45. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक वास्तुकला को परम्परा की दृष्टि से कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है?
  46. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक आर्किटेक्ट्स के पीछे का इतिहास क्या है?
  47. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक आर्किटेक्ट्स की विभिन्न विशेषताएँ क्या हैं?
  48. प्रश्न- भारत इस्लामी वास्तुकला के उदाहरण क्या हैं?
  49. प्रश्न- भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कैसे हुई? तथा अपने काल में इन्होंने कला के क्षेत्र में क्या कार्य किए?
  50. प्रश्न- मुख्य मुगल स्मारक कौन से हैं?
  51. प्रश्न- मुगल वास्तुकला के अभिलक्षणिक अवयव कौन से हैं?
  52. प्रश्न- भारत में मुगल वास्तुकला को आकार देने वाली 10 इमारतें कौन सी हैं?
  53. प्रश्न- जहाँगीर की चित्रकला शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  54. प्रश्न- शाहजहाँ कालीन चित्रकला मुगल शैली पर प्रकाश डालिए।
  55. प्रश्न- मुगल वास्तुकला की विशेषताएँ बताइए।
  56. प्रश्न- अकबर कालीन मुगल शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  57. प्रश्न- मुगल वास्तुकला किसका मिश्रण है?
  58. प्रश्न- मुगल कौन थे?
  59. प्रश्न- मुगल वास्तुकला की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
  60. प्रश्न- भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कैसे हुई? तथा अपने काल में इन्होंने कला के क्षेत्र में क्या कार्य किए?
  61. प्रश्न- राजस्थान की वास्तुकला का परिचय दीजिए।
  62. प्रश्न- राजस्थानी वास्तुकला पर निबन्ध लिखिए तथा उदाहरण भी दीजिए।
  63. प्रश्न- राजस्थान के पाँच शीर्ष वास्तुशिल्प कार्यों का परिचय दीजिए।
  64. प्रश्न- हवेली से क्या तात्पर्य है?
  65. प्रश्न- राजस्थानी शैली के कुछ उदाहरण दीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book